मोहाली में मुख्यमंत्री मान ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया। सभी 20 साल की सर्विस कर चुके हैं।

पंजाब में भगवंत मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’ जारी है। सोमवार को मोहाली में मुख्यमंत्री मान ने वन विभाग के 516 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया। सभी 20 साल की सर्विस कर चुके हैं। मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मान ने सभी को नियुक्ति पत्र साैंपे।




