निशुल्क प्रशिक्षण और 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण का मौका, केनरा बैंक आरएसईटीआई में चैदह जुलाई से शुरू होगा जनरल ईडीपी कोर्स

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

बेरोजगार युवकों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आएसईटीआई कोई न कोई योजना के तहत युवक और युवतियों को लाभान्वित कर रहा है। वहीं सासनी कोतवाली चैराहा स्थित जलेसर रोड गांव किशनगढी स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आगामी चैदह जुलाई दिन मंगलवार से छह दिवसीय निशुल्क जनरल ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली युवतियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण लेने का भी सुनहरा अवसर मिलेगा। संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। जो भी इच्छुक युवक-युवती आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के हैं, और इस निशुल्क ट्रेनिंग का लाभ उठाना चाहते हैं, वे कल सुबह साढे नौ बजे संस्थान में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क आवासीय व्यवस्था और भोजन की सुविधा दी जाएगी। कोर्स पूरा होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में व्यवसाय शुरू करने और लोन लेने में बेहद मददगार साबित होगा। निदेशक ने बताया कि संस्थान में अपना पंजीकरण कराने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की फोटोकॉपी तथा चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आएं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई