पत्रकार पवनगुप्ता को शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

जनपद के युवा पत्रकार पवन कुमार गुप्ता का इटावा जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन होने पर पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सासनी में दैनिक लालसा आॅफिस पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस शाखा सासनी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन शाखा सासनी के पत्रकारों ने एक शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। तहसलील अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत पवन गुप्ता पत्रकारिता जगत में बहुत ही व्यवहार कुशल व मदुर्भाषी होने के साथ अपने काम को बडी ही निष्ठा के साथ करते थे।शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस संकट की घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मनोज वाष्र्णेय, आबिद हुसैन, प्रशांत दीक्षित, गौरव दीक्षित, डा. सुखवीर सिंह, विमल महाजन, दयाल शर्मा, राहुल प्रकाश, शशिपाल सिंह, विजेन्द्र सागर, हिमांशु कुशवाहा, यतेन्द्र सेंग, केएस विधाता, सहित सभी इलैक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई