Aligarh News: पेड़ काटने का विरोध करने पर किसान को मारी गोली

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Farmer shot for opposing tree felling

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार देर रात 10 बजे अनार का पेड़ काटने का विरोध करने पर किसान को गोली मार दी गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। किसान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सीओ कमलेश कुमार के अनुसार घायल नागेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसके खेत में लगे अनार के पेड़ को गांव के लोग काट रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, लेकिन उससे पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई