नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक साथी शिक्षक को फोन लगाया और एसआईआर की ड्यूटी का जिक्र किया। शिक्षक ने कहा मैं एसआईआर ड्यूटी से परेशान हूं। मैं इस काम को नहीं कर पा रहा।

एसआईआर ड्यूटी से कथित तौर पर परेशान एक सरकारी टीचर नहर में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शिक्षक की तलाश शुरू की। गुरदासपुर के सरकारी प्राथमिक स्कूल भैणी मियांखां में तैनात शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी करने के बाद नहर में छलांग लगा दी।
नहर में छलांग लगाने से पहले साथी शिक्षक को किया फोन
नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक साथी शिक्षक को फोन कर कहा कि वह नहर में कूदने जा रहा है। इस दौरान उसने अपनी परेशानी साथी शिक्षक को बताई थी। साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने फोन पर कहा था कि वह भट्टियां गांव के पास नहर किनारे खड़ा है और उसकी कार वहीं खड़ी है, जिसमें उसका सारा सामान रखा हुआ है।
शिक्षक की तलाश जारी
गुरप्रीत सिंह ने एसआईआर ड्यूटी को लेकर अपनी परेशानी जताई और कहा कि वह इस काम के दबाव से बेहद परेशान हैं। उनसे यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में शिक्षक की तलाश में जुटी है।