
फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। इसमें सस्पेंस है, थ्रिल है और एक्शन भी है। मर्डर मिस्ट्री और लव ट्रायएंगल सहित इस फिल्म में कई दिलचस्प ट्विस्ट हैं। इस फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास जैसे नए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का निर्देशन इंद्र दास ने किया है। इसे एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले सुमन सौरभ ने प्रोड्यूस किया है। रहूं मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में आज की तकनीक और इंटरनेट की दुनिया के जीवन पर हो रहे नकारात्मक असर को दिखाने की भी कोशिश की गई है।
एक सीरियल किलर और प्यार में धोखे की कहानी
जब भी कोई अपराध होता है, वहां पाए गए सुराग से हम अपराधी तक पहुंचते हैं। मगर, यहां जितनी भी सीरियल किलिंग्स हुईं, मर्डर का पैटर्न एक तरह का ही था। इसके बाद सवाल किया जाता है, ‘क्या आप सीरियल किलर को अपना अगला शिकार करने से रोक सकते हैं’? जवाब मिलता है, ‘उसका काउंटडाउन शुरू हो गया’। इसके बाद एक ऐसी दुनिया की झलक साने आती है, जहां एक व्लॉगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। इस दौरान कई रुह कंपा देने वाले मोड़ आते हैं।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.