Kanpur Suicide Cases: कानपुर के चकेरी, सेनपश्चिम पारा, कल्याणपुर, गोविंदनगर और बर्रा थाना क्षेत्रों में सोमवार को 5 व्यक्तियों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे कर्ज का दबाव, दफ्तर का कार्यभार और निजी कलह जैसे कारण सामने आए हैं।

कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महज कुछ घंटों के भीतर पांच लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं चकेरी, सेनपश्चिम पारा, कल्याणपुर, गोविंदनगर और बर्रा में हुई है। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी
आरोप है कि किस्तों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह काफी परेशान थे। इसी तनाव में सोमवार देर रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सेन पूरब पारा निवासी शिवम कुशवाहा (21) का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर ठोकहा गांव के पास जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
बढ़ते कार्यभार के कारण लंबे समय से तनाव में थीं
परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। कल्याणपुर के नई बस्ती वारासिरोही निवासी सुधा भारती (49), जो लेबर ऑफिस में क्लर्क थीं, ने भी सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति द्रवेश कुमार ने बताया कि पत्नी कार्यालय के बढ़ते कार्यभार के कारण लंबे समय से तनाव में थीं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर निकले थे।
वहीं, पत्नी घर पर थीं। दोपहर में स्कूल से बच्चे लौटे तो घटना की जानकारी हुई। गोविंदनगर के दबौली गांव निवासी साहिल गौतम (18) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पिता सुजीत के अनुसार साहिल एक युवती से प्रेम करता था और उसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
उधर, बर्रा के दामोदर नगर निवासी अंकित साहू (28) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई विशाल ने बताया कि अंकित मजदूरी करता था। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।