परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन महाकाल में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसकी खास झलक परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। दोनों ने यहां भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal

परिणीति ने साझा किया वीडियो
परिणीति ने इस आध्यात्मिक यात्रा का एक खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में परिणीति पीच रंग की पारंपरिक साड़ी में सिर ढके हुए नजर आ रही हैं। वहीं राघव चड्ढा पारंपरिक पोशाक के साथ केसरिया शॉल ओढ़े हुए हैं। दोनों मंदिर के पुजारियों के साथ पूरे भक्ति भाव से बैठकर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं।

शिव स्तुति को मिला फैंस का प्यार
इस वीडियो के साथ परिणीति ने अपने फैंस के लिए एक बेहद निजी और खास बात साझा की। उन्होंने बताया कि जब वह गर्भवती थीं, तब एक शांत सुबह उन्होंने एक ‘शिव स्तुति’ रिकॉर्ड की थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोगों को यह इतनी पसंद आएगी।

शिव स्तुति बनी सुबह की प्लेलिस्ट का हिस्सा 
परिणीति ने लिखा, ‘मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक सुबह इस शिव स्तुति को रिकॉर्ड किया था। मुझे अंदाजा नहीं था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। मुझे बेहद खुशी है कि यह स्तुति अब आप लोगों की सुबह की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुकी है, ठीक वैसे ही जैसे कई साल से यह हमारे परिवार की प्लेलिस्ट में शामिल थी।’
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई