Who Is Niharika: अब तक राघव जुयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कही जा रहीं निहारिका एनएम को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। इनके रिश्ते का असल सच सामने आ चुका है। लेकिन इसके बावजूद निहारिका चर्चा में हैं। जानिए, कौन हैं वह?

अभिनेता राघव जुयाल ने निहारिका एनएम के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, इसके बाद से ही इनके लिंकअप की अफवाहें उड़ने लगीं। लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम भी लग चुका है। दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं है, यह एक फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में साथ नजर आएंगे। इसके लिए ही रोमांटिक तस्वीरों को साझा किया था। लेकिन इस चर्चा के बीच फैंस जानना चाहते हैं कि निहारिका एनएम कौन हैं? वह क्या करती हैं और क्यों फेमस हैं? यहां जानिए, निहारिका के बारे में कुछ खास बातें।
मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं निहारिका एनएम
निहारिका एनएम एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं बाकी प्लेटफॉर्म भी इतने ही लाेग उन्हें फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर फिल्मी और फनी किस्म के वीडियो बनाती हैं।

कई सेलेब्स के साथ नजर आ चुकी हैं कंटेंट क्रिएटर
अपनी जबरदस्त सोशल मीडिया फाॅलोइंग की वजह से वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, महेश बाबू, यश, शुभमन गिल जैसे कई सेलेब्स उनके साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं, अपनी फिल्मों का प्रचार कर चुके हैं। साथ ही वह हॉलीवुड स्टार्स के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं। इसमें टॉम क्रूज से लेकर जॉन लीजेंड जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।
साउथ सिनेमा में कर चुकी हैं डेब्यू
जल्द ही निहारिका एनएम राघव जुयाल के साथ फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले ही वह साउथ सिनेमा में डेब्यू कर चुकी हैं। पिछले साल एक फिल्म ‘मित्र मंडली’ में वह नजर आईं। इसमें उनका लीड रोल था।
- निहारिका ने अपने नाम कई अवॉर्ड्स भी किए, जो उन्हें कंटेंट क्रिएशन के लिए मिले हैं।
- 2022 में निहारिका ने कान फेस्टिवल में वर्ल्ड इंफ्लुएंसर्स एंड ब्लॉगर्स अवार्ड्स में यूथ आइकन एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
- वह 2023 में फोर्ब्स 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में शामिल हुईं। 2022 में फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह बनाई।
- निहारिका ने 2021 में एंटरप्रेन्योर इंडिया अवार्ड्स में बेस्ट न्यू कमर ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.