Update On Pralay: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है वो नई अपडेट…

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फैंस रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ के बारे में अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्ममेकर जय मेहता की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो सकती है। साथ ही फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा।
सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रलय’ की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक सोर्स ने पिंकविला को बताया, ‘रणवीर 2026 के दूसरे हाफ में जय मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
फिल्म में वीएफएक्स का होगा जबरदस्त इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रलय’ काफी हद तक विजुअल इफेक्ट्स पर निर्भर करेगी और राइटिंग टीम स्क्रीनप्ले और फिल्म की बड़ी जॉम्बी दुनिया को बेहतर बनाने का काम जारी रखेगी। कहा जा रहा है कि रणवीर भी डेवलपमेंट प्रोसेस के दौरान क्रिएटिव चर्चाओं में एक्टिव रूप से शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक, लगभग 300 करोड़ रुपए के बजट में बनने वाली ‘प्रलय’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्म हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि कल्याणी प्रियदर्शन को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है, जो बॉलीवुड में उनका डेब्यू होगा।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.