Noida Fire: सेक्टर 119 की सोसायटी में AC फटने से लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; फ्लैट से उठी लपटें

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

नोएडा के सेक्टर-119 की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अरण्या सोसायटी में एसी फटने की वजह से फ्लैट में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। टीम के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

नोएडा आग की ताज़ा ख़बरें: सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी में एसी विस्फोट के  बाद लगी भीषण आग ने ऊंची इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा ...

नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 21वें फ्लोर पर एक फ्लैट के अंदर लगे एसी में अचानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे फ्लैट में फैल गईं। आग की ऊंची लपटों और उससे उठते घने काले धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया।

घटनास्थल पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सोसायटी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। इस घटना के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दमकल विभाग के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर में स्थित फ्लेट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। सीएफओ गौतमबुद्धनगर व स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग बुझाई जा रही है। अभी तक की जानकारी मै कोई फंसा नहीं है, कोई जनहानि नही है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई