क्या ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन करेंगे प्रियदर्शन? निर्माता ने दिया जवाब; अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Hera Pheri 3: निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक अहम अपडेट दी है। उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ रिश्ते पर बात की है।

 

Firoz A Nadiadwallah confirms Priyadarshan is out of Hera Pheri 3

प्रियदर्शन ने हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन किया है। इन दिनों वह ‘हैवान’ पर काम कर रहे हैं। इस बीच निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला ने बताया है कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्टर नहीं करेंगे। उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे एक्टर्स के साथ अपने रिश्तों के बारे में भी बात की।
कैसे हैं अक्षय कुमार के साथ रिश्ते?
‘वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में फिरोज ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा ‘हमारा रिश्ता भाईचारे जैसा है। यह पैसे और दबाव से कहीं ऊपर है। हमारा रिश्ता 1996-97 से है। यह साथ रहने और साथ काम करने पर आधारित है और यही हमारा रिश्ता है।’
नाडियाडवाला ने की परेश रावल की तारीफ
परेश रावल की तारीफ करते हुए फिरोज ए नाडियाडवाला ने कहा ‘डिक्शनरी में परेश भाई के बारे में बताने के लिए कोई शब्द नहीं है। वह कमाल के हैं। उनके विचार, सपोर्ट और कोशिशें आम लोगों से कहीं बढ़कर हैं। उनके काम करने के तरीके में कुछ आध्यात्मिक बात है।’
प्रियदर्शन नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा
जब ‘हेरा फेरी 3’ की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया, तो फिरोज ने संक्षेप में लेकिन भरोसा दिलाते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘सब कुछ सही रास्ते पर है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’
जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने के लिए वापस आएंगे, तो फिरोज ने सीधा और साफ जवाब दिया, जिससे अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं बची। उन्होंने कहा, ‘नहीं, प्रियदर्शन इसका हिस्सा नहीं हैं।’
फ्रेंचाइजी को मिला दर्शकों का प्यार
आपको बता दें कि ओरिजिनल ‘हेरा फेरी’- जो मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ से प्रेरित थी, हिट साबित हुई थी। तब से यह दर्शकों की पसंद बनी हुई है। ‘फिर हेरा फेरी’ को भी दर्शकों का प्यार मिला था। अब इसकी तीसरी किस्त को बनाने के बारे में बात चल रही है।
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई