श्री अकाल तख्त पर मान सरकार की पेशी: नाै मंत्रियों के साथ 49 विधायक आएंगे, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए पंजाब विधानसभा के स्पीकर, सभी मंत्री और विधायक आज बेअदबी कानून पर सरकार का पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमें श्री अकाल तख्त साहिब का हर फैसला मंजूर है।

Punjab government Sri Akal Takht 49 MLA nine minister sacrilege law bhagwant mann kuldeep singh gargaj update

जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए जनप्रतिनिधियों की आज श्री अकाल तख्त पर पेशी होगी।

आम आदमी पार्टी के नौ सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश होंगे।
पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पेश होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे। आम आदमी पार्टी के 30 सिख विधायकों में कुलवंत सिंह, जीवन सिंह संगोवाल, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, सर्बजीत कौर माणुके, दविंदरजीत सिंह लाडी, फौजा सिंह सरारी, नरिंदरपाल सवना, अमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरदित्त सिंह, अमोलक सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, जगरूप गिल, बलजिंदर कौर, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अमरपाल सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर, जसविंदर सिंह, सरवण सिंह धुन्न, दलबीर सिंह टोंग, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजीत सिंह बिलासपुर, रणबीर सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जगसीर सिंह माइसरखाना और मनजिंदर सिंह लालपुरा शामिल हैं।कांग्रेस के सात विधायक, शिरोमणि अकाली दल के दो विधायक और सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह भी श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

मान बोले-हर फैसला स्वीकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को स्पष्ट किया कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और वहां से जो भी आदेश या फैसला होगा, उसे पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए पंजाब विधानसभा के स्पीकर, सभी मंत्री और विधायक सोमवार को वहां उपस्थित होकर सरकार का पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर इस पूरे मामले को धार्मिक रंग देकर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया और कहा कि धर्म तथा राजनीति को अलग-अलग रखा जाना चाहिए।

मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब प्रत्येक सिख की सर्वोच्च आस्था का केंद्र है। वहां से जारी हर आदेश उनके लिए सर्वोपरि है और उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी तलब किए जाने पर वह राष्ट्रपति के कार्यक्रम को छोड़कर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे। सभी मंत्री, विधायक और विधानसभा स्पीकर भी एक विनम्र सिख के रूप में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतसर में विधायकों और मंत्रियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

फर्जी वीडियो का पूरा ब्योरा श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेंगे

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए मास्क पहनकर उनकी नकल करने वाले व्यक्ति की फर्जी वीडियो का इस्तेमाल किया गया। इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ही जत्थेदार को पत्र भेजेगी और वीडियो से जुड़े सभी तथ्य उपलब्ध कराएगी। पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और विधायकों की पेशी के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उनका कहना था कि सिख पंथ में संगत सर्वोच्च है और हर निर्णय का सम्मान किया जाएगा।

सुखबीर के खिलाफ पोस्टर क्यों नहीं लगे : मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष बेअदबी और अन्य घटनाओं को लेकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। इसके बावजूद उनके सामाजिक बहिष्कार के पोस्टर गुरुद्वारों के बाहर नहीं लगाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके मामले में अलग रवैया क्यों अपनाया गया।

संगत समझदार है, जनता सर्वोच्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है इसलिए विरोधी धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल उन्हें धार्मिक रूप से बदनाम कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं जबकि उनकी सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि सिख पंथ में संगत समझदार व सर्वोच्च है और अंतिम निर्णय का सम्मान किया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.