रविवार रात 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की गाड़ी नेहराना गांव की तरफ गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान नहराणा के पास चोपटा भट्टू रोड पर गाड़ी आनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार घायल हो गए।

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहरणा के पास डायल 112 की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को नाथूसरी चौपटा में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की गाड़ी नेहराना गांव की तरफ गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान नहराणा के पास चोपटा भट्टू रोड पर गाड़ी आनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार घायल हो गए। चालक विजय कुमार को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया वही एएसआई विजय कुमार और सुनील कुमार को सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.