नवीन जयहिंद ने कहा कि बिहार के भरत तिवारी आम लोगों की आवाज उठाते थे। इसलिए उनका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। भविष्य में मेरे साथ भी ऐसा हो सकता है।

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने रविवार को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने मंच पर ही अपने समर्थकों के साथ मुंडन कराकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। जयहिंद ने फिर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार मेरा भी एनकाउंटर करा सकती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि बिहार के भरत तिवारी आम लोगों की आवाज उठाते थे। इसलिए उनका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। भविष्य में मेरे साथ भी ऐसा हो सकता है। मैं भी आम लोगों की आवाज उठाता रहता हूं। प्रदेश सरकार कई केस भी हम पर लगा चुकी है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.