संजय ने जिला प्रशासन को 29 जून को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को कुडलवास में तैनात किया है।

भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय बेटी की मौत को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उनका काफिला गांव कुडलवास के पास ही पुलिस ने रोक दिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मनीषा के पिता ने कहा कि अगर पुलिस ने यहीं रोका तो दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के बीच में ही धरने पर बैठूंगा। यहां जाम लगने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
संजय ने जिला प्रशासन को 29 जून को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को कुडलवास में तैनात किया है। जैसे ही संजय वहां पहुंचा तो उन्हें आगे जाने से पुलिस ने रोक दिया। फिलहाल कुडलवास में पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है।
स्थिति तनाव पूर्ण ना बने इसके लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल मनीषा के पिता संजय को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है, जबकि संजय की जिद है कि वह हर हाल में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.