अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों पर कोर्ट सख्त; ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई टली, कहा- एक साथ पेश होना होगा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Pushpa 2 Stampede Case: फिल्म ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई अगले महीने तक टल गई है। कोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत बाकी 23 आराेपियों पर सख्ती दिखाते हुए कड़ा निर्देश दिया है। जानिए, कोर्ट ने क्या कहा?

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Sandhya Theatre stampede case Adjourned Hearing To July

‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में आज कोर्ट में अभिनेता अल्लू अर्जुन की वर्चुअल पेशी थी। लेकिन कोर्ट में इस केस की सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन समेत केस के बाकी आरोपियों को अगली सुनवाई पर एक साथ पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में सभी आरोपियों को यह आदेश दिया है।

6 जुलाई को होगी केस की अगली सुनवाई 
संध्या थिएटर मैनेजमेंट की तरफ से पेश हुए वकील भानु चंदर ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज जमानत पत्र दाखिल करने के लिए नामपल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होनी थी। लेकिन 23 सदस्यों (पुलिस चार्जशीट में शामिल कुल आरोपी) में से 21 या 22 पेश हुए हैं। 1 या 2 गैर-हाजिर हैं। इसी वजह से कोर्ट ने 6 जुलाई तक के लिए केस की सुनवाई टाल दी। अगली सुनवाई के लिए सभी 23 सदस्यों को एक साथ कोर्ट में पेश होना होगा।’

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई