Thalapathy Vijay Birthday: तमिल सिनेमा में रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े दिग्गज मौजूद हैं, लेकिन विजय ने अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी और स्टारडम के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इस मामले में उन्होंने इन दोनों सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

तमिल सिनेमा में इन दिनों स्टार्स की फीस को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब एक्टर्स सिर्फ फिक्स फीस नहीं लेते, बल्कि फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं 2025 में तमिल सिनेमा के बड़े स्टार्स की फीस के बारे में।
विजय थलापति
विजय 2025 में तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 200 से 250 करोड़ तक चार्ज करते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग, लगातार हिट फिल्में और फ्रेंचाइज़ फिल्मों की सफलता उन्हें इंडस्ट्री में सबसे आगे रखती है। उनकी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ ने उनकी पोजिशन और मजबूत कर दी है।
इसके अलावा तमिल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले तमिल एक्टर्स में विजय थलापति टॉप पर हैं। विजय ने अपने एक्टिंग करियर में 8 ऐसी फिल्में दी हैं, जो 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इनमें- ‘लियो’, ‘GOAT’, ‘वारिसु’, ‘बीस्ट’, ‘मास्टर’, ‘बिगिल’, ‘सरकार’ और ‘मर्सल’ फिल्में शामिल हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। 2025 में वह एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 110 से 210 करोड़ तक कमा रहे हैं। उनकी कमाई में फिक्स फीस के साथ-साथ प्रॉफिट-शेयरिंग भी शामिल होती है। फिल्म ‘जेलर’ से उनकी कमाई ने दिखा दिया कि बैकएंड डील्स कितनी फायदेमंद हो सकती हैं।
विजय के अलावा सबसे ज्यादा 200 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली फिल्में देने वाले एक्टर्स में रजनीकांत आते हैं। उन्होंने 7 ऐसी फिल्में दी हैं, जो- ‘2.0’, ‘जेलर’, ‘कुली’, ‘कबाली’, ‘एंथिरन’, ‘वेट्टैयन’ और ‘पेट्टा’ हैं।


