गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सासनी में सरबत वितरण

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सासनी में श्रद्धा व सेवा भाव के साथ शरबत वितरण किया गया। इस मौके पर किला तिराहा सैय्यद मोड़, किला पर श्रद्धालुओं के लिए छबील लगाई गई।
शुक्रवार को सेवा कार्य में परमीत सिंह उर्फ विक्की ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन को शरबत पिलाकर गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद किया। गर्मी के मौसम में ठंडा शरबत पीकर लोगों ने सेवा की सराहना की। गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, भाईचारे और सहनशीलता का संदेश दिया था। उनके शहीदी दिवस पर सासनी में की गई सेवा से धार्मिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई