भोगपुर हाईवे पर दो भीषण हादसे, एक में मां-बेटी की मौत; दूसरे में पति-पत्नी गंभीर घायल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पहले हादसे में एक तेज रफ्तार बस ने मोटर रेहड़े को टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Jalandhar Two accidents on Bhogpur highway mother daughter died

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित भोगपुर क्षेत्र में महज कुछ घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग गंभीर हादसे हुए। पहले हादसे में एक तेज रफ्तार बस ने मोटर रेहड़े को टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

वहीं दूसरे हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, जिसमें पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। सुबह करीब 4:22 बजे चावला स्वीट्स के सामने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि रेहड़े पर सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तत्काल घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोपहर करीब 3:58 बजे बैंक ऑफ इंडिया और एचपी पेट्रोल पंप के पास एक सेंट्रो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी पुलिया की दीवार से जा टकराई। हादसे में हरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी सुखवीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया।

 

Farheen
Author: Farheen