Haryana: अब क्यूआर कोड से मिलेगी हर परियोजना की जानकारी, स्कैन कर होगी मॉनिटरिंग

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

 पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक परियोजना स्थल पर क्यूआर कोड लगाने की योजना बनाई गई है। इस कोड को स्कैन करके आम नागरिक परियोजना की लागत, निर्माण अवधि व अन्य जरूरी बातें जान सकता है।
Information about projects will be available through QR code
हरियाणा में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अब डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। राज्य सरकार गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्यूएए) के माध्यम से ऐसा तंत्र विकसित कर रही है, जिससे सड़क, भवन, पुल और अन्य विकास परियोजनाओं के हर चरण की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।

priya singh
Author: priya singh