Haryana Weather: 10 जिलों में बारिश से लुढ़का पारा; आज भी आंधी-बारिश के आसार, जानें अगले हफ्ते का पूर्वानुमान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हिसार जिले में तापमान 39, अंबाला में 37.3, सिरसा में 37.4, फरीदाबाद 37.4, चरखी दादरी में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम का तापमान सबसे कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Mercury drops due to rain in 10 districts of Haryana; thunderstorms and rain likely today as well

पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में चली धूल भरी आंधी तथा बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे अधिकतम व न्यूनतम दोनाें तापमान में गिरावट आई है। दस जिलों में हुई इस बारिश के बाद पूरे हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है। रोहतक को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य या इससे कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। कुछ स्थानों पर आंधी चलने व बारिश के आसार हैं। 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा।

शुक्रवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीन जिलों को छोड़ दें तो अन्य सभी 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिसार जिले में तापमान 39, अंबाला में 37.3, सिरसा में 37.4, फरीदाबाद 37.4, चरखी दादरी में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम का तापमान सबसे कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी बना रहेगा। इसके चलते 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। 11 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसमें 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। 

priya singh
Author: priya singh