ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी: श्री अकाल तख्त में लगे खालिस्तानी नारे, जत्थेदार ने काैम के नाम दिया संदेश

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर श्री हरमंदिर साहिब के आसपास दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी और तीन अर्ध सैनिक बल की कंपनियां तैनात हैं। हेरिटेज स्ट्रीट की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

anniversary of Operation Blue Star Events at Sri Akal Takht call for shutdown  heavy police deployment

सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड अपने समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त पहुंचे। अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान अपने साथियों के साथ श्री अकाल तख्त पर पहुंचे।

आज गुरुनगरी में बंद का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सिविल ड्रेस में पुलिस और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी तैनात हैं।

एसजीपीसी ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास अपनी टास्क फोर्स तैनात की है। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सिख कौम को संदेश दिया। श्री अकाल तख्त साहिब के पास संगत ने खालिस्तान के नारे लगाए।

कड़ी सुरक्षा और नाकाबंदी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरु नगरी में 65 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। होटल मालिकों को संदिग्धों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट पर भी चेकिंग अभियान चल रहे हैं। जिले में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की कुल ग्यारह कंपनियां तैनात की गई हैं।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई