ग्रामीणों की दबंगई:सोरखी में युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाया, हाथ-पैर बांध डंडों से पीटा; चोरी का शक

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों से लगातार मोटरें चोरी हो रही थीं। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने बारू के पैर रस्सी से बांधे और उसे कुएं में उल्टा लटकाकर पूछताछ की।
ग्रामीणों की दबंगई:सोरखी में युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाया,  हाथ-पैर बांध डंडों से पीटा; चोरी का शक

गांव सोरखी में मोटर चोरी के शक में एक युवक को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाने और डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा युवक (बारू) फिलहाल घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई