
कांग्रेस से निलंबित एवं सांसद सैलजा समर्थक साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल भाजपा का दामन थामेंगे। शुक्रवार को औपचारिक व आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। ऋषिपाल मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर ऋषिपाल की ओर से व्यासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में जनसभा रखी है।
ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऋषिपाल ने रेनू बाला के भाजपा में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रेनू बाला को केवल निलंबित किया गया है, पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। वे कांग्रेस के अधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। विधायक कांग्रेस पार्टी की ही रहेंगी।
बता दें कि रेनूबाला की जिला परिषद के चुनाव में निर्दलीय लड़ी थीं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें जिला परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।