Fatehabad: भूना में युवक की हत्या मामले में सीआईए इंचार्ज सस्पेंड, एसएचओ को बदला; पकड़े जा चुके है पांच आरोपी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी राजबीर सिंह का छोटा बेटा सचिन कुमार पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल कॉलेज के बाहर विवाद हुआ था। परिवार ने पढ़ाई बीच में छुड़वा दी थी औरगुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा।
CIA in-charge suspended and SHO replaced in the case of a youth's murder in Bhuna of Fatehabad

भूना में युवक की चाकू मारकर हुई हत्या मामले में एसपी निकिता खट्टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है और एसएचओ ओमप्रकाश का तबादला किया है। सीआईए इंस्पेक्टर कुलदीप मोर को लगाया गया है।  भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्डा को लगाया गया है। ओमप्रकाश को इकोनॉमिक सेल में भेजा गया है।

वारदात के अगले दिन वापस गुरूग्राम जाना था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों  खेड़ी चौक भूना निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारु, भूना निवासी दीपक उर्फ बिल्ला, वार्ड नंबर 1 निवासी संजय उर्फ चिड़ीमार और वार्ड नंबर 9 निवासी अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई