युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा मौका केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सासनी में 12 दिवसीय निशुल्क सब्जी की खेती और कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि के क्षेत्र में नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सासनी कोतवाली चैराहा, जलेसर रोड गांव किशनगढ़ी स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हाथरस में जल्द ही 12 दिवसीय निशुल्क सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधनध्कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस विशेष रोजगारपरक कोर्स के लिए शुक्रवार, 5 जून 2026 से संस्थान परिसर में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
गुरूवार को यह जानकारी देते संस्थान के निदेशक सुनील कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से यह कोर्स पूरी तरह निशुल्क आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन और पठन-पाठन सामग्री (स्टडी मटेरियल) की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी युवक-युवतियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे, जो भविष्य में उनके व्यवसाय के लिए बेहद मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक युवक और युवतियों अपना पंजीकरण के लिए प्रशिक्षार्थी को अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड की फोटोकॉपी तथा चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगें। निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल खेती सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सफल बिजनेसमैन बनाने का जरिया भी है। ट्रेनिंग पूरी करने वाले प्रतिभागी अपने काम को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सेवा और उत्पाद क्षेत्र में अपना नया उद्यम स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के लिए आवेदन करने की पात्रता भी युवाओं को मिलेगी। संस्थान प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय पर संस्थान पहुंचकर इस निशुल्क प्रशिक्षण सुविधा का लाभ उठाएं और स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई