Haryana: कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेज, पूर्व सीएम हुड्डा बोले- वह पार्टी के संपर्क में

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

राजनीतिक विश्लेषक इस चर्चा को हाल के कुछ घटनाक्रमों से भी जोड़कर देख रहे हैं। कुछ समय पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी।
Haryana:कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेज, पूर्व सीएम  हुड्डा बोले- वह पार्टी के संपर्क में - Discussions About Captain Amarinder  Singh Return To Congress ...
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान ने इन अटकलों को नया बल दिया है। हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के संपर्क में हैं और वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं।

इसके अलावा, हाल ही में पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहा था कि  इस विषय में उनसे कोई राय नहीं ली गई। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की अनुपस्थिति भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। इन घटनाक्रमों के बीच अब सबकी नजरें कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई