गांव नया नगला में दोपहर एक करीब 25 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में खडे पेड़ पर कपडे़ से फांसी फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को मिली जानकारी क अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया नगला निवासी मुनेश उम्र करीब पच्चीस वर्ष पुत्र गिर्राज सिंह मंगलवार को अपने खेतों की देखभाल करने गया था। बताते हैं कि दोपहर के समय उसने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर खड़े एक पेड़ से पर किसी कपडे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों और परिजनों को हुई तो लोग खेतों की ओर दौड लिए, वहीं घटना की ग्रामीणों मिली सूचना को सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन खेतों पर पहुंचे और फंदे पर झूल रहे मुनेश को फंदे से उतारकर सीधे सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेश की मौत की खबर से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर इलाका पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
