शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा में न्याय, त्याग और धर्मपरायणता की प्रतिमूर्ति लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाई गई।
आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद चैधरी ने फीता काटकर किया, जिसके साथ ही पूरा माहौल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्रक्रम में ग्रामवासियों और प्रबुद्धजनों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, शोभायात्रा ग्राम बरसे, सठिया, छौंड़ा गडउआ और होते हुए गुजरी। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोकमाता के चित्र पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्रक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग और अनुशासन के चलते पूरी शोभायात्रा बेहद शांतिपूर्ण, अनुशासित और कुशल-मंगल तरीके से संपन्न हुई। सभी उपस्थित लोगों ने लोकमाता के बताए मार्ग और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कृष्णा बघेल, कार्यक्रम संयोजक सुमित बाबू, तथा प्रमुख सहयोगी व कार्यकर्ता नीरज बघेल, सचिन बघेल, देवेश बघेल, रवि बघेल, लव कुश बघेल, छोटू बघेल, अरुण बघेल, विनीत तोमर, शिवराम, गौरव, विकास, नमन और दिव्यांश सहित समाज के अन्य सभी जागरूक कार्यकर्ता, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS