Haryana: तीन हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, हथौड़े से सिर पर किए कई वार; उतारा मौत के घाट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

पूंडरी क्षेत्र के गांव भाना में तीन हजार रुपये के विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स को सिर में हथोड़े मारकर दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया।
A friend was murdered over a dispute of Rs 3,000.

बिहार निवासी 36 वर्षीय मजदूर कामेश्वर दास की पूंडरी क्षेत्र के गांव भाना में तीन हजार रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान साथी मजदूर उमेश दास ने उस पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया और गुस्से में हथौड़े से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कामेश्वर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में तोड़ा दम
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कामेश्वर को उपचार के लिए पूंडरी के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी उमेश दास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
priya singh
Author: priya singh