अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

गांव शहजादपुर माजरा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार सहित धार्मिक स्थल ब्यास गए हुए थे। चोरों ने मकान का ताला और सुरक्षा जाल उखाड़कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव शहजादपुर माजरा के निवासी डॉ. विवेक बराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 30 मई की रात को ताला बंद कर धार्मिक स्थल ब्यास गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर और लोहे का जाल उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी में रखे शादी व अन्य आयोजनों के लिए संजोकर रखे गए सोने के आभूषण, जिनका वजन लगभग 40 तोला था, और करीब 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोरों ने लॉकर में रखी 11 लाख रुपये की भारी नकदी भी समेट ली।
घटना का खुलासा तब हुआ जब डॉ. विवेक बराड़ अगले दिन यानी 31 मई 2026 की रात लगभग 9:45 बजे वापस अपने घर लौटे। घर का मुख्य दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सारा कीमती सामान बिखरा पड़ा था और लोहे का सुरक्षा जाल उखड़ा हुआ था। अलमारी और तिजोरी के ताले टूटे थे, जिसमें से सोना, चांदी और नकदी गायब थी। पीड़ित ने तुरंत इस मामले की सूचना आस-पास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही शहजादपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शुरुआती जांच में चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शहजादपुर थाना प्रभारी ओमचंद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच का जिम्मा सहायक उप-निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा। इस बड़ी चोरी के बाद से ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।