कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन जांच में जुटा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

धमकी के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Threat to Bomb Jalandhar Court Complex Police Administration Launch Investigation

पंजाब में स्कूलों और सरकारी इमारतों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चला रही हैं। धमकी के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Farheen
Author: Farheen