करनाल में एक पिता ने अपनी ही तीन साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव नाले में फेंक दिया।

करनाल शहर के चार चमन क्षेत्र में घरेलू कलह के बीच तीन महीने की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बच्ची का गला दबाने के बाद उसे मुगल कनाल के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पति-पत्नी में था विवाद
मृतक बच्ची की मां अनीता ने बताया कि पति सोनू से विवाद के चलते वह पिछले दो माह से मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें तीन महीने की दिव्यांशी और तीन साल का बेटा शामिल है। आरोप है कि मंगलवार रात सोनू शराब के नशे में मायके पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने दिव्यांशी को मां की गोद से छीन लिया और घर से बाहर चला गया।

पुलिस कर रही जांच
कुछ देर बाद लौटने पर सोनू के हाथ खाली थे। पूछने पर उसने कथित तौर पर बताया कि बच्ची को सब्जी मंडी के पीछे नाले में फेंक दिया है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर बच्ची का शव नाले से बाहर निकाला। थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।