आयुष आपके द्वार चिकित्सा शिविरमें उमड़े ग्रामीण, रोगियोंको बांटी मुफ्तदवा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव दरियापुर में मंगलवार को आयुष आपके द्वार योजना के तहत एक निःशुल्क आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
मंगलवार को गांव दरियापुर में आयोजित शिविर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के आदेशानुसार और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में लगाया गया। शिविर में सौ से भी अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। शिविर में बुजुर्गों और सामान्य मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उसवाँ के चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार और कैलोरा के चिकित्साधिकारी डॉ. रूपेश सेंगर की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। डॉक्टरों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को लू से बचने और सही खान-पान के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। शिविर में पुरूष और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। दवा वितरण कार्य में कमल कांत, टीकम सिंह और बनवारी लाल ने मुख्य रूप से सहयोग प्रदान किया। शिविर का लाभ उठाकर ग्रामीणों ने आयुष विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई