विधायक गोकुल सेतिया के मुताबिक रात 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात दो बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब विधायक गोकुल सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे।

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को एक शख्स ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी। सेतिया ने फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में एक पोस्ट अपलोड कर शहर थाना प्रभारी पर फोन न उठाने का आरोप लगाया।
विधायक गोकुल सेतिया ने फेसबुक में पोस्ट में लिखा कि कोई शख्स मोबाइल फोन पर गालीगलौज कर रहा है। धमकी दी जा रही और एसएचओ सिटी मेरा फोन नहीं उठा रहे। सेतिया ने पोस्ट में लिखा कि मैं सुधर गया, नहीं तो ऐसी धमकी देने वालों को साफ कहना चाहता हूं, पंगा लेगा तो सिरे तक निभाएंगे।
विधायक गोकुल सेतिया के मुताबिक रात 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात दो बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब विधायक गोकुल सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त पोस्ट हटा ली।
