कुलपति ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग-एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी की ओर से आयोजित जेईई (मेन) 2026 व एलईईटी-2026 की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 375 रुपये रहेगा।
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश
2+4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम में दाखिला दसवीं के बाद आयोजित एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। वहीं चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी, बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस, एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, फिजिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज तथा बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश 12वीं के बाद प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।

इन विषयों में होंगे पीजी व पीएचडी में दाखिले
विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सॉयल साइंस, वेजीटेबल साइंस सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।