पुलिस ने बांछित गिरफ्तार कर भेजे जेल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान देवेश पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान दो बांछित अरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु एसआई सत्यभान सिंह चैकी प्रभारी खंडेलवाल तथा हमराह कांस्टेबिल विपिन कुमार तथा हिमांशु के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव बांधनू में जो चोरी हुई थी, उसके आरोपी रेलवे स्टेशन से गांव ऊसवा की ओर जाने वाली सडक पर खडे है, और कहीं जाने की फिराक में हैं। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और अरोपियों को पकडने के लिए पुलिस भेज दी। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मौजूद चोर पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस ने भी दौड लगाकर भाग रहे चोरों को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने चालीस हजार सात सौ चालीस रूपये नगद, एक अंगूठी पीली धातु, दो बीछिया सफेद धातु, घटना को अंजाम देने में प्रयोग की मोटर साईकिल डीलक्स यूपी 84 एई 6360 बरामद की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर विभिन्न धाराओं मे अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। पूछताछ में अरोपियों ने पुलिस को अपने नाम अखिलेश उर्फ अखलेश, पुत्र गंगा सिंह निवासी मोहल्ला वृन्दावन बाग करहल जिला मैनपुरी तथा संतराम पुत्र बृजराज बहेलिया निवासी रजपुरा थाना नगया गांव जिला एटा बताए है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।