ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में ससुर-बहू की हत्या में चौंकाने वाला राज खुला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन और सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था।

Bulandshahr murder Case father-in-law and daughter-in-law were caught in intimate condition Last October

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।

बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।

कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी।

पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह हुआ था।

निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन व सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को इस मामले में शक हुआ तो उसने मुबीन को बताया था। उसी समय से घर में विवाद होने लगा था।

किस्वर के डर व चुप्पी ने बढ़ाया मामला
मुबीन की मां और रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर की चुप्पी ने मामले को और बिगाड़ दिया। शुरुआत में जब मामला सामने आया था तो किस्वर ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। किस्वर ने रियाजुद्दीन से कहा था कि यदि तुमको सना के साथ रहना है तो बाहर जाना होगा।

इस बात पर रियाजुद्दीन ने मकान अपने नाम बताकर सभी को घर से बाहर निकालने की चेतावनी दी। अपनी 16 वर्षीय बेटी व दो बेटों के साथ बाहर निकलने का डर किस्वर को सताने लगा था। उसके बाद उसने विरोध नहीं किया और चुपचाप सब सहती रही।

सना के महंगे शौक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
मुबीन की मां किस्वर ने बताया कि सना को महंगे कपड़े व गहनों का शौक था। मुबीन इन सब बातों का विरोध करता था। इसके चलते निकाह के बाद से ही सना और मुबीन के बीच दूरी शुरू हो गई थी। इसके बाद ससुर और बहू के बीच रिश्ता गहराता गया।

व्हाट्सएप चैट पढ़ता था मुबीन
सीओ खुर्जा ने बताया कि मुबीन ने व्हाट्सएप वेब के माध्यम से सना के मोबाइल का व्हाट्सएप अपने लैपटॉप में चालू कर लिया था। इसमें सना और पिता रियाजुद्दीन के बीच हुई चैट को वह पढ़ता रहता था।

दोनों के बीच वॉयस मैसेज भी भेजे जाते थे। वहीं, मुबीन का छोटा भाई रिहान नोएडा में पढ़ाई के साथ नौकरी कर रहा है। रिहान इतनी बड़ी घटना के बाद भी पिता के मातम में नहीं पहुंचा।

14 दिन के अब्बास के सिर से उठा मां का हाथ
सना के छोटे भाई सोहेल ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को उनकी बहन व मोमिन का निकाह हुआ था। दस मई को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम परिवार के लोगों ने अब्बास रखा। 14 दिन के अब्बास ने अभी ठीक से आंख खोलकर देखना भी शुरू नहीं किया था कि उसके सिर से मां का हाथ उठ गया और पिता भी अब जेल जाएगा।

घटना ने खानदान को गम व बदनामी दी मकबूल
मकबूल ने बताया कि उनका बेटा रियाजुद्दीन मेहनती था। कुछ दिन पहले ही पोते अब्बास का जन्म हुआ था तो सब खुश थे। बकरीद की तैयारी चल रही थी। कहा कि उनके परिवार को किसी की नजर लग गई। इस घटना ने दो लोगों की मौत और खानदान को बदनामी दे दी।

यह था पूरा मामला
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार दोपहर को अवैध संबंध शक में युवक ने पिस्टल से गोली मारकर पिता और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कलंदरगढ़ी गांव निवासी मोमिन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता है। मोमिन के पिता रियाजुद्दीन (50) और उसकी पत्नी सना (21) के बीच अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर कई बार परिवार में आए दिन विवाद होता। रविवार को आरोपी ने पिता और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, इसके बाद दोनों बाप बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया।

मोमिन ने इसकी जानकारी सना के परिजनों को भी दी। सूचना पर सना के परिवार के लोग और मोमिन के परिवार के अन्य लोग घर पर इकट्ठा हो गए। दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई और रियाजुद्दीन व सना को समझाया गया। जब रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए तो रियाजुद्दीन व मोमिन के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसी दौरान मोमिन ने रियाजुद्दीन और सना को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

गोली लगने के साथ दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए। इसके बाद मोमिन ने खुद ही 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद की। वहीं, रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। सना को घायल अवस्था में अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसको कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान सना ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.