कपूरथला में बड़ा हादसा टला: मेले में लगा हिंडोला झूला अचानक हवा में रूका, एक घंटे बाद दूर हुई तकनीकी दिक्कत

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य में बेगोवाल में मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में हर साल की तरह इस बार भी बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। देर रात चल रहा एक झूला अचानक हवा में ही रूक गया।

Major Disaster Averted in Kapurthala Fairground Swing Ride Suddenly Stalls Mid Air Technical Glitch

कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में लगने वाले मेले में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में लगा एक बड़ा हिंडोला झूला अचानक हवा में ही रुक गया। झूले में बैठे कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य में बेगोवाल में मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में हर साल की तरह इस बार भी बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात चल रहा बड़ा हिंडोला झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण हवा में ही रुक गया। झूले में फंसे लोग काफी देर तक दहशत में रहे और नीचे खड़े परिजनों में भी घबराहट फैल गई। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद झूला संचालकों ने तकनीकी खराबी को ठीक किया और झूले में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद मेले में आए लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेले में लगाए गए सभी झूलों और अन्य उपकरणों की पूरी जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Farheen
Author: Farheen