Panchkula: एचपीएससी कार्यालय घेरने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका; हंगामा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई।
Panchkula: एचपीएससी कार्यालय घेरने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने  बैरिकेड्स लगाकर रोका; हंगामा
इनेलो के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभय चौटाला की अगुवाई में सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने आयोग पर हरियाणा के युवाओं की चयन प्रक्रिया में अवहेलना करने और बाहरी लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता देने के आरोप लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। एचपीएससी कार्यालय के बाहर डबल बैरिकेडिंग और डी-सिक्योरिटी सर्कल बनाया गया था, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। पार्टी नेताओं का कहना था कि वे युवाओं के अधिकारों और रोजगार में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई