
तहसील सभागार में शनिवार को श्सम्पूर्ण समाधान दिवसश् का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर आयुक्त द्वारा कि गई. संचालन एसडीएम नीरज शर्मा ने किया । इस दौरान क्षेत्र के तमाम फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत विभाग, और जल आपूर्ति से संबंधित 45 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम नीरज शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जो मामले मौके पर हल किए जा सकते हैं, उनका निराकरण तुरंत किया जाए। वहीं, अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के प्रभारियों को सौंपकर उन्हें एक निश्चित समय सीमा के भीतर हल करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने जन शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार डॉली यादव, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी विकास जैन, एबीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी सौरभ गुप्ता, एडीओ पंचायत, आदि मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



