जनप्रतिनिधियों के दावों और हकीकत में फंसा अजीत नगर, सड़क और जल निकासी का संकट से त्रस्त लोग जी रहे मुश्किल जिंदगी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा के मोहल्ला अजीत नगर के निवासीे इन दिनों तमाम भीषण समस्याओं से जूझ रहे हैं। मोहल्ले में सीवर लाइन बिछाने के बाद से सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और चलने के लायक नहीं बची हैं। वहीं, कचहरी के सामने का रास्ता वर्षों से कच्चा पड़ा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय का तर्क है कि सड़क निर्माण का कार्य इसलिए रुका हुआ है क्योंकि वहां अभी मिट्टी नहीं डाली गई है। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि वहां मिट्टी पहले ही डाली जा चुकी है, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। इस विरोधाभास ने मोहल्ले वासियों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। मोहल्ले में न तो पक्की सड़क बनी है और न ही जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया गया है। स्थानीय निवासी बच्चू कौशिक, हरवीर सिंह तोमर, प्रवीण शर्मा, सचिन कौशिक, अरविन्द तोमर, अमित चैधरी,मनोज चैधरी, देवेश फौजी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कच्ची सड़क के कारण बरसात और गर्मियों में स्थिति और भयावह हो जाती है। गंदगी और जलभराव के चलते मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अजीत नगर के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं पाने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा, सीवर लाइन बिछने के बाद से सड़कें चलने लायक नहीं रही हैं। बरसों से सड़क निर्माण के वादे किए जा रहे हैं, लेकिन काम आज भी कागजों में दबा है। नाली न होने से गंदगी का अंबार, गर्मियों में बीमारी फैलने का बड़ा खतरा। मोहल्ले की सड़क निर्माण की बात कई बार कही जा चुकी है, टेंडर भी लग चुके हैं, लेकिन धरातल पर काम शून्य है।मोहल्ले वासियों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द से जल्द सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग की है,नगर पंचायत अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लें और तत्काल सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू करवाएं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई