कस्बा में तड़के करीब सात बजे आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकेडमी स्कूल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा जाने के बाद अलीगढ की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए घायलों को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दो बाइक सवार आपस में आमने सामने से टकरा गए। इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में दोनों बाइक सवार आ गये। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें याशुद्दीन पुत्र आमीन, निवासी गढ़ी गहर आगरा और राशिद पुत्र शाहिद, निवासी विष्णुपरी, सासनी, गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पप्पन खाँ पुत्र ताहिर और शिवा पुत्र पप्पन खाँ, निवासी विष्णुपरी सासनी को हल्की चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और मुहल्ले के लोगों की भीड जुट गई। घायलों के परिजनों को जब पता चला तो वे भी मौके पर पहुंच गये और परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर सूचना पाकर पुलिस जवान भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस जवानों ने सभी घायलों को फौरी कार्रवाई करते हुए उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया और मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि घटना की अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर घायलों को अलीगढ रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


