गांव सिंघर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक सामाजिक समृद्धि समारोह और प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी वीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और हाथरस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन राही एडवोकेट तथा समाजवादी पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी रहे लल्लन बाबू एडवोकेट ने तथागत बुद्ध के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। हाथरस कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने बुद्ध के छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजकों ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं और तथागत बुद्ध की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्र से आए आगंतुकों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन राही ने कहा कि दुनिया के अधिकांश धर्मों में कहीं न कहीं हिंसा का प्रभाव देखा जाता है, लेकिन बुद्ध धम्म ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो शांति और अहिंसा का प्रबल समर्थक है। लल्लन बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि जिन देशों ने बुद्ध धम्म को अपनाया है, वे आज वैश्विक दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, जिस भारत से बुद्ध धम्म का उद्भव हुआ, वह आज शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पिछड़ रहा है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने बताया कि बुद्ध धम्म सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित करने वाली एक धार्मिक व्यवस्था है। इसमें कोई आडंबर या पाखंडवाद नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आधार मानता है, न कि पौराणिक मान्यताओं को। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, रामबाबू, हुकम सिंह, कोमल सिंह, सोनू कुमार, विसम्बर मूलचंद, मोहम्मद शादाब, खैर मोहम्मद, प्रेम सिंह, तालेबर, श्यामू, भगवती, सुरेंद्र सिंह, रामजीलाल, आशीष कुमार, सुमित कुमार, देबदत्त, अरुण कुमार, देवेश कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार, लक्की गौतम, सौरभ कुमार, दिवाकर, जीतू कुमार, अभिषेक गौतम, डेम्बर सिंह, मंतेश कुमार, सेवानिवृत्त यूपी पुलिस एसआई बुद्ध सेन और बबलू कुमार सहित कई सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


