सड़क पर गिरे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी-लहौर्रा मार्ग पर दो दिन पूर्व आई आंधी में गांव नगला सरदा के निकट एक पोल गिर गया, जिससे एक बाइक सवार टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई, जब कि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जब कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि गुरुवार को आई भीषण आंधी के कारण सरदा नगला गांव में एक भारी-भरकम विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिससे एक बाइक सवार टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसको सीएचसी उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई । ग्रामीणों और मृतक के परिजनों के अनुसार ग्राम छौंड़ा निवासी अनिल (30 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू फौजी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार दोपहर अपनी बाइक से किसी काम से सासनी आया था जो काम समाप्त करने के बाद लहौर्रा मार्ग से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सरदा नगला के पास पहुंचा, सड़क पर पहले से गिरे हुए बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और लोग आनन-फानन में घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार का आरोप है कि गुरुवार को आंधी में पोल गिरने के तुरंत बाद 1912 पर विद्युत विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पोल को रास्ते से नहीं हटाया गया। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ ने मामले पर सफाई देते हुए इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना करार दिया है। उनका कहना है कि दैवीय आपदा के कारण क्षेत्र में कई पोल गिरे थे, जिन्हें बदलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने तर्क दिया कि पोल सड़क पर पड़ा था और स्पष्ट दिखाई दे रहा था, इसलिए यह एक सड़क दुर्घटना है। उन्होंने ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया और संसाधनों की कमी के कारण पोल बदलने में समय लगा, हालांकि कस्बे की सप्लाई बहाल करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कल सुबह तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई