Haryana: एचआईवी पॉजिटिव पति ने मारी नाखून से खरोंच, पत्नी ने दर्ज करवाई FIR; पुलिस के सामने क्या बोली महिला?

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के रोहतक में एक महिला ने अपने एचआईवी संक्रमित पति पर नाखून से खऱोंच कर एचआईवी पॉजिटिव करने के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों पति-पत्नी बीते छह साल से अलग-अलग रह रहे हैं।
HIV positive husband scratches his wife with Nails

रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि एचआईवी पॉजिटिव पति ने नाखून की खरोंच मारकर उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने का प्रयास किया है। पीजीआईएमएस थाने में 21 अप्रैल को आरोपी पति पर मारपीट तो ननद के खिलाफ भाई का साथ देने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, पति ने भी पत्नी, साले व पत्नी के जीजा के खिलाफ मकान की दीवार तोड़ने की एफआईआर दर्ज कराई है।

साल 2017 में हुई थी शादी 
महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मां बनने के तीन माह बाद पता चला कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी और तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया।

महिला ने भी कोर्ट में गुजारे भत्ते का केस दायर किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों घर में अलग-अलग रहने लगे। महिला का आरोप है कि उसका पति व ननद उसे परेशान करते हैं। 17 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी। वापस आई तो घर का गेट खुलने की आवाज आई। बाहर उसका पति खड़ा था। उसने उन्हें गेट की कुंडी ठीक करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने सिर पर घूसे से वार कर दिया। 

मुंह पर नाखून से खरोंच मारकर उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने का प्रयास किया। आरोपी की बहन भी भाई का साथ दे रही थी। वह दिव्यांग होने का फायदा उठाकर शिकायत करती है। पीड़िता का कहना है कि उनके बीच छह साल से पति व पत्नी का रिश्ता नहीं है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनकी जांच की जा सकती है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति बोला-पत्नी करती है जान-बूझकर परेशान
पति ने थाने में शिकायत दी है कि 29 मार्च को पत्नी, उसके जीजा, साले व अन्य लोगों ने मिलकर उसके मकान की दीवार तोड़ दी। पत्नी कहती है कि सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करवा दो, नहीं तो ऐसी ही परेशान करती रहूंगी। घर की रजिस्ट्री भी चुराकर ले गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई