विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत नारी विभूति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्रक्रम में छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और शौर्य पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ से आए मुख्य अतिथि इंजीनियर के.सी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण आज की सबसे अनिवार्य सामाजिक आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि समाज और देश का विकास तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और सम्मान मिले। शर्मा ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की धुरी नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, कला और राजनीति में भी अपनी प्रतिभा से विश्व को नई दिशा दे रही हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने महिलाओं के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा की नींव और संस्कृति की संरक्षक हैं। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि आज की महिलाएं घर संभालने अग्रवाल ने बताया कि आज की महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ कॉर्पोरेट और तकनीकी क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो एक स्वस्थ समाज का प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्राओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के साहस को नाटकों और गीतों के माध्यम से जीवंत किया। इस दौरान पूरा परिसर खूब लड़ी मर्दानी के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



