विहिप ने की धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड सासनी की एक अतिआवश्यक बैठक दयानंद बाल विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें शासन-प्रशासन से इन कुरीतियों के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग की गई।
शनिवार को बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि वर्तमान में लव जिहाद और धर्मांतरण का जाल सुनियोजित तरीके से फैलाया जा रहा है। उन्होंने आगाह किया कि मल्टीनेशनल कंपनियों में भी संगठित गिरोहों द्वारा धर्मांतरण का खेल संचालित किया जा रहा है। डॉ. भार्गव ने बताया कि विभिन्न व्यवसायों और पदों पर बैठे लोग एक खास मकसद के साथ हिंदू बेटियों को लक्षित कर रहे हैं। उन्होंने टीएसएस, महिंद्रा और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ी हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों को अब और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। बजरंग दल के संयोजक अंकित उपाध्याय और बजरंग दल के संयोजक अंकित उपाध्याय और सहसंयोजक विक्की कुशवाहा ने सरकार से मांग की कि लव जिहाद और धर्मांतरण रोकने के लिए मौजूदा कानूनों को और अधिक सख्त बनाया जाए। उनका कहना था कि इससे अपराधियों में भय पैदा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, सहमंत्री सचिन भार्गव, जयपाल सिंह कुशवाह और खंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष पाराशर, सत्यम रावत, अमन भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS