मंडी गोबिंदगढ़ में हादसा: रेहड़ी पलटने से टोभे में गिरे तीन लोग, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; मां और भाई घायल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मंडी गोबिंदगढ़ के पास गांव बड़ गुजरा में रेहड़ी पलटने से महिला और दो बच्चे टोभे में गिर गए। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां और दूसरा बच्चा घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Three people fell into trap after street vendor overturned in Mandi Gobindgarh 12 year old child died

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव बड़ गुजरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार एक रिक्शा-रेहड़ी पर पाथियां लादकर एक महिला और दो बच्चे टोभे के पास से गुजर रहे थे। सड़क पर ढलान होने के कारण रेहड़ी अचानक बेकाबू होकर टोभे की ओर पलट गई और तीनों पानी में जा गिरे।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और एक बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन 12 वर्षीय अनंतवीर सिंह, पुत्र कुलविंदरजीत सिंह, गहरे पानी और दलदल में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए उसके दादा गुरदास सिंह ने भी टोभे में छलांग लगा दी थी। वहीं, पास के खेत में कंबाइन चला रहे बलजिंदर सिंह ने भी चीख-पुकार सुनकर बचाव कार्य में हिस्सा लिया

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में घायल 5 वर्षीय विवेक सिंह और उसकी माता करमजीत कौर को तुरंत इलाज के लिए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि अनंतवीर सिंह अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता कुलविंदरजीत सिंह रोजी-रोटी के लिए मलेशिया में हैं। इस दुखद घटना से पूरे मंडी गोबिंदगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

Farheen
Author: Farheen